लातेहार, जून 25 -- गारू, प्रतिनिधि। जनजातीय आवासीय उच्च विद्यालय, गारू के तत्वावधान में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला। मार्च का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय परिसर से शुरू हुआ फ्लैग मार्च गारू मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः विद्यालय पहुंचा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो तथा स्वस्थ समाज का आधार, नशामुक्त परिवार जैसे नारे लगाए। शिक्षकों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज सभी को प्रभावित करता है, इसलिए इसके प्रति जागरूकता जरूरी है। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार...