गढ़वा, जनवरी 10 -- गढ़वा। शु्क्रवार को कस्तूरबा गांधी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय हंसकेर में छात्राओं के बीच नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वार्डन अनुपा प्रतिभा तिर्की ने किया। कार्यक्रम में तीन सदस्य टीम के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित कराया गया। टीम में पीएलवी मुरली श्याम तिवारी, रमाशंकर चौबे और यशवंत कुमार मिश्रा शामिल थे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों में 12 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढवा द्वारा चलाए जा रहे नशा उन्मूलन के लिए विस्तार से चर्चा की। विद्यालय की बच्चियों के द्वारा आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक आलोक कुमार ने किया। मौके ...