नशामुक्ति के खिलाफ गायत्री परिवार ने निकाली जागरुकता रैली
मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से गायत्री परिवार द्वारा रविवार को गायत्री मंदिर से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की मुख्य अतिथि डा.एसएन राय की पत्नी मीरा राय ने देव पूजन करने के बाद रवाना किया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। रैली के दौरान लोगों से नशा छोड़ने और अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। रैली गायत्री शक्ति पीठ से गगनभेदी जयघोष 'अरे राष्ट्र को बढ़ने दो-मत शराब को बिकने दो' और 'पिटती नारी बिकते जेवर-बदल शराबी अपने तेवर' 'नशा नाश की जड़ है भाई - इसका अन्त बड़ा दुखदायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.