पटना, दिसम्बर 3 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग स्थित सार्थी नशामुक्ति केंद्र में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार की देर रात गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। परिजनों का कहना है कि मारपीट से मौत हुई है। मृतक घोसवरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन नशामुक्ति केंद्र पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। गोपालपुर थानेदार ने बताया कि अमन पटेल को परिवार वालों ने दो माह पूर्व नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए रखा था। मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले पहुंचे, जिसके बाद मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.