नशामुक्ति का संदेश देने को निकाली प्रभात फेरी
जमशेदपुर, जून 17 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें कॉलेज के पारामेडिकल 2025-27 के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और लोगों को नशा के नुकसान तथा नशा न करने के फायदे का संदेश दिया। छात्रों ने 'नशा से संबंध तोड़ो, नशा को ना कहो' जैसे बोर्ड लेकर जागरूकता फैलाई। अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने कहा कि नशा से केवल एक व्यक्ति की सेहत ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। इसे छोड़कर हम अच्छा संदेश दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों ने निकाली नशामुक्त जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मधुपुर पुलिस ने निकाली प्रभात फेरी यह भी पढ़ें- नशा मुक्त समाज की ओर विशेष हस्ताक्षर अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.