रांची, जून 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना पुलिस की ओर से रविवार को नशामुक्ति अभियान और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन उच्च विद्यालय नवागढ़ में किया गया। इसमें 70 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना भी है। उन्होंने कहा कि नशापान युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और इसके खिलाफ समाज की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में छात्रों को नशापान से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। मौके पर एसआई बरुण कुमार हजाम, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही सहित कई शिक्षक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...