बागपत, मार्च 1 -- जिला जाट महासभा कार्यालय पर रविवार को सभा का आयोजन हुआ। जिसमें नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन के रवैया को लेकर निराशा व्यक्त की गई। अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि डीएम को जिले में नशे के प्रभाव को रोकने के लिए 29 दिसंबर 2025 को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे जाट समाज में काफी रोष है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 मार्च को जाट महासभा डीएम को ज्ञापन सौंपेगी। जिसमें मेडिकल स्टोर पर बिक रहे नशीले इंजेक्शन पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में एक पुस्तकालय का निर्माण तीन माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के बाद होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। बैठक में डॉ. सनी सिंह तोमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.