दुमका, जून 24 -- मसलिया प्रतिनिधि। नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अंचल सभागार में बीडीओ अजफ़र हसनैन एवं अंचलाधिकारी रंजन यादव की उपस्थिति में प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास परियोजना कर्मियों को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ अजफ़र हसनैन ने उपस्थित सभी कर्मी को नशा मुक्त अपने परिवार, समाज एवं प्रखंड को बनाने के लिए सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त स्वस्थ समाज निर्माण का लिया संकल्पनशा मुक्ति की अपील उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान अपने घर से ही शुरू करे। इसके पश्चात असपास के लोगो को जागरूक करे। कहा कि पड़ोस के घर मे आग लगने से हमारे घर भी जलने की संभावना रहती है। इसलिए हमें समाज को नशा मुक्त करने के लिए आगे आना होगा। साथ ही लोगो को जागरूक करना होगा। यह भी पढ़ें- नशा से कई घर हो रहे हैं बर्बाद: एसडीओन...