सिमडेगा, जून 28 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिरता झिरगा टोली में रविवार को महाबुआंग थाना की पुलिस ने जागरूकता अभियान चालाया। थाना प्रभारी पंकज प्रमाणिक ने गांव के लोगो को नशापान से दूर रहने, बाल विवाह, डायन प्रथा, साइबर क्राइम जैसे कुप्रथा के बारे ग्रामीणो को जागरूक किया। उन्होने कहा कि नशापान से परिवार के साथ गांव समाज मे दुष्परिणाम होता ह। उन्होंने ग्रामीणों को नशा का सेवन नहीं करने की बात कही। वही उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अजनबी व्यक्ति से अपना पर्सनल डाटा शेयर ना करने की बात कही। उन्होंने आपने आस पड़ोस के लोगों को भी जागरुक करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...