नशाखोरी से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करे युवा: चन्द्रशेखर
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- छपार। गांव बडकली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित गुरु रविदास महाराज के सत्संग में नगीना सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। देर रात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने युवाओं से नशाखोरी से दूर रहने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि हमारे गुरुओं ने भी हमें एकता का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी, इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। सत्संग समारोह में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, अनुज कश्यप, धीरज त्यागी, सहेन्द्र प्रधान सहित कई अन्य प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.