नशाखोरी रोकने के लिए संगठनों को आगे आना होगा
बागपत, मार्च 21 -- दाहा। आर्य समाज निरपुड़ा के 82 वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को स्वामी आदित्य वेश ने कहा कि स्वच्छ वातावरण हम सभी को स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनाता है। वातावरण को शुद्व रखने के लिए प्रत्येक मनुष्य को यज्ञ अपनाना चाहिए। कहा कि आज युवाओं में तेजी से नशाखोरी बढ़ती जा रही है, जो उनके पतन का कारण बनती जा रही है। मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए नशाखोरी को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। इसके लिए सामाजिक संगठनों, खाप चौधरियों, सरपंचों, महासभाओं को आगे आना होगा। वेदपाठी गार्गी कन्या गुरुकुल कनियान शामली की ब्रह्मचारिणी रही। कार्यक्रम में जसवीर राणा, आचार्या शिवानी, नरेंद्र आर्य, हरपाल सिंह आर्य, इकबाल सिंह, ब्रजपाल राणा, प्रियव्रत आर्य, धनकुमार शास्त्री, मांगेराम आर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.