हजारीबाग, जुलाई 7 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की मात्रा 25 ग्राम बताई गई है। इस कार्रवाई की जानकारी एसपी अमन कुमार ने दी।

पुलिस की कार्रवाईएसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांढ़ गांव में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मो. रिजवान तथा मो. रफीक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वीक...