नशाखुरानों ने छात्र को लूटा
गोपालगंज, अगस्त 27 -- कुचायकोट। गुरुवार को नशाखुरानों ने एक छात्र को नशा खिलाकर लूट लिया। उसे बेहोशी की हालत में गुरुवार की सुबह किसी ट्रेन से सिपाया स्टेशन पर उतार कर गिरोह के सदस्य फरार हो गए। गांव के युवक अमित कुमार ने अन्य युवकों के सहयोग से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। नशाखुरानों के शिकार छात्र की पहचान थावे थाने के विदेशी टोला गांव के प्रिंस कुमार के रूप में हुई। वह चंडीगढ़ में पढ़ाई करता है। वहां से घर लौट रहा था। खबर लिखे जाने तक वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.