मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर। रेल पुलिस ने बुधवार को नशाखुरानी गिरोह से बचाव को लेकर जंक्शन पर विशेष रैली निकाली। इसके माध्यम से यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह के शातिरों की पहचान का तरीका बताया गया। इसके साथ ही उनके खिलाफ कैसे शिकायत करें, इसकी भी जानकारी दी गई। रेल पुलिस ने ट्रेनों की बोगियों पर पोस्टर भी चिपकाए। रेल एसएसपी बीना कुमारी ने बताया कि विभिन्न स्टेशनों पर नशाखुरानी एवं जहरखुरानी के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बस में कोई दिक्कत हो तो चालक से मांगें शिकायत पुस्तिका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...