छपरा, जुलाई 14 -- 22 जुलाई को सुनाई जाएगी सजा प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष एनडीपीएस न्यायाधीश के कोर्ट में सुनवाई छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा व्यवहार न्यायालय के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष एनडीपीएस न्यायाधीश सैयद मोहम्मद फजीलुल बारी की अदालत ने मंगलवार को नशाखुरानी गिरोह के पांच सदस्यों को नशीली दवा बरामदगी मामले में दोषी करार दिया। अदालत ने सभी आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषसिद्ध पाया। अब सजा के बिंदु पर 22 जुलाई को फैसला सुनाया जाएगा। यह मामला 30 अक्टूबर 2021 का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन छपरा कचहरी जीआरपी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नशाखुरानी गिरोह के कुछ सदस्य छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन परिसर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे ...