गुरुग्राम, दिसम्बर 27 -- नए साल के जश्न से पहले गुरुग्राम पुलिस शुक्रवार को अरावली में बसे गांव रायसीना की पहाड़ियों स्थित एक आलीशान फार्म हाउस पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने अवैध तरीके से चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध शराब और म्यूजिक सिस्टम बरामद किए। पुलिस ने रेव पार्टी के मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ भोंडसी थाने मे मामला दर्ज किया। एसीपी बादशाहपुर सुरेंद्र फोगाट के नेतृत्व में भोंडसी थाना पुलिस, सेक्टर-65 थाना पुलिस और अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) यूनिट-39 व 40 की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्महाउस नंबर ए-58 में बड़े स्तर पर एक अवैध पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा में ड्रग्स और शराब परोसी जा रही है। जैसे ही...