रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित पॉम ग्रीन में सोमवार को नव स्थापित वेद मंदिर का विधि-विधान के साथ भव्य लोकार्पण किया गया। हवन यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर विकास शर्मा ने पूर्णाहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मेयर विकास शर्मा ने मंदिर के गुंबद निर्माण और मंदिर तक सड़क का निर्माण नगर निगम की ओर से शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने श्री वेद मंदिर सेवा ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। महर्षि दयानंद के संदेश और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आर्य समाज की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में पुरोहित पंडित प्रभात कुमार आर्य के नेतृत्व में लंबे समय से वेदों के ज्ञान और प्राचीन परंपराओं के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य पंडित शिवदत्त पांडे, पंडित प्रदीप शास्त्र...