देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। नव संवत के शुभ अवसर पर ब्राह्मण महासभा द्वारा पंचायती मंदिर, घंटाघर (दर्शन लाल चौक) में पंचांग पूजन एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र हुए। प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित शशि वल्लभ शास्त्री द्वारा भगवान परशुराम के पूजन से हुई। उन्होंने भगवान परशुराम को तिलक अर्पित कर उनके चरणों में पुष्प समर्पित कराए, जिसके उपरांत विधि-विधान से पंचांग पूजन संपन्न कराया गया। पंचांग पूजन के पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित शशि वल्लभ शास्त्री ने पंचांग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि आज से नव संवत का प्रारंभ हो चुका है और सभी सनातन धर्मावलंबियों को इसे प्राथमिकत...