लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- नव संवत्सर के स्वागत के साथ पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा, होली मिलन, मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रबंधन प्रमुख मयूरी नागर के निवास पर गुझियों और गुलाल के साथ संवत्सर का स्वागत हुआ। बैठक में रश्मि महेंद्रा द्वारा तैयार टाईटिल युक्त स्वागत के साथ प्रारंभ बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। पूजा चौहान द्वारा आयोजित मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सहभागिता करके विभिन्न सदस्यों ने पुरस्कार जीते। बैठक के दौरान विभिन्न सदस्यों को सॉन्ग ऑफ इंडिया नामक इनडोर प्लांट युक्त सुंदर गमले तथा पारिवारिक सदस्यों के चित्र उपहार स्वरूप भेंट किए गए। कुमकुम इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह के संयोजक विशाल सेठ, प्रबंधन प्रमुख मयूरी नागर, मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्...