चंदौली, मार्च 20 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद।चकिया वार्ड नंबर 5 निर्भय दास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शाश्वत सेवा समिति की ओर से गुरुवार को नव संवत्सर स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।समारोह का शुभारंभ विधि-विधान से हनुमान जी के पूजन, दीप प्रज्वलन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य ने उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदू नव वर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है, जो भारतीय संस्कृति में नव ऊर्जा, नव सृजन और सकारात्मकता का संदेश देता है। कार्यक...