बस्ती, जून 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने के आरोप में परसरामपुर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के खंडवा कुंवर निवासी अजय प्रजापति की शादी करीब एक साल पूर्व दुबौलिया थानाक्षेत्र के नन्हे कुआं निवासी विनोद प्रजापति की बेटी पिंका से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी ने अपने गहना मायके में रखे थे, इसके लिए बार-बार विवाद हो रहा था।बाद में सारे गहने ससुरालियों को सौंप दिया। पांच जून की देर शाम बेटी के मौत की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत मामले में पति समेत परिवार वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज घर जाकर देखा तो गले पर चोट के निशान थे। उनका आरोप है कि बेटी की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया गया है। थान...