मथुरा, मार्च 28 -- मथुरा। कोतवाली अंतर्गत झींगुरपुरा मोहल्ला निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गले में फंदा लगाये लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला जांच को नमूने कलेक्ट कराये और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार रात झींगुरपुरा मोहल्ला निवासी राहुल की पत्नी गुनगुन (20) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गले में दुपट्टे से फंदा लगाये कमरे में पंखे के हुक से लटकी मिली। इसकी जानकारी होने पर इलाका पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच को नमूने कलेक्ट कराये और शव पोस्टमार्टम कराने के लिये शव भिजवा दिया। मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर पति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.