हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- पातेपुर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के मंडईडीह गांव में नव विवाहिता की हत्या कर शव को छुपाकर जलाने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान मंडईडीह गांव के बेबी देवी पति शत्रुघ्न राम के रूप में हुई है। शत्रुघ्न राम की शादी दिसम्बर 2024 में बलिगांव थाना क्षेत्र के कैलाश राम की बेटी बेबी से हुई थी। घटना के विषय में परिजनों ने बताया शुक्रवार की शाम बेबी देवी की मौत की जानकारी मिली। जिसके बाद आनन-फानन मे परिजन मंडईडीह पहुंचे। जिसके बाद पता चला कि शव को छिपाने के लिए अंतिम संस्कार के फिराक में हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों के देख ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। मृतक के पिता कैलाश राम ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। संदिग्ध हालत में मौत की जानकारी मिलते परिजनों कोहराम मचा हुआ है। वहीं ग्रामीणों का कहना है ...