फतेहपुर, मार्च 14 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गाव में शुक्रवार को नव विवाहिता की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मायके ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । थाना क्षेत्र के ककोरा गांव निवासी कुलदीप की शादी करीब तीन साल पहले कानपुर जनपद घाटमपुर कोतवाली के गांव महताइन बरी निवासी परशुराम की पुत्री 22 वर्षीय रिंकी के साथ हुई थी। कुलदीप के पिता हीरालाल ने बताया कि बेटा एवं बहू अलग रहते थे, एक माह से बहू सांस की बीमारी से ग्रसित थी, जिसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज करवाया गया था, कानपुर हैलट ले जाने की तैयारी कर रहे थे कभी बहू की मौत हो गयी। वहीं मृतक के पिता परशुराम ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी धनंजय...