मैनपुरी, अप्रैल 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खास बात ये है कि विवाहिता की शादी महज 72 दिन पहले 6 फरवरी को हुई थी। विवाहिता की मौत से मायके पक्ष के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम विक्रमपुर निवासी 22 वर्षीय मंजू पत्नी सचिन शाक्य का शव सोमवार शाम घर में छत के कुंडे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुरालीजन घर से भाग गए। ग्रामीणों ने मृतका के पिता हेमराज शाक्य निवासी फतेहपुर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को दी। सूचना पाकर गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने ...