देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। शादी के महज दो महीने बाद महिला की आत्महत्या में पति के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। मद्रासी कॉलोनी, रेस्ट कैम्प निवासी दिलीप ने बताया कि उनकी बहन पूजा कुमारी का विवाह बीते 14 अक्तूबर को बिरजू के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद से ही पति बिरजू ने पूजा को दहेज में बाइक न लाने के ताने देना शुरू कर दिया। वह अक्सर पूजा के साथ मारपीट करता था। घटना नौ दिसंबर 2025 की है। इस दौरान बिरजू कर्नाटक में नौकरी पर था। आरोप है कि फोन पर पूजा से पैसों और दहेज को लेकर झगड़ा किया। पूजा ने रोते हुए अपने भाई प्रियांशु को फोन पर बताया कि उसके पति ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया है। इसके कुछ ही देर बाद पूजा ने रेसकोर्स (डोग विला हाउस) स्थित घर के बाथरूम में फांसी लगा ली। एसओ नेहरू कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.