नव विवाहिता का कमरे में फंदे से लटका मिला शव
मोतिहारी, मई 18 -- हरसिद्धि, एसं। थाना क्षेत्र के हरसिद्धि पकड़िया पंचायत के कुबरा मलाही टोला में सोमवार सुबह एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका का शव बंद कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान काजल कुमारी पति विकास सहनी के रूप में हुई है। काजल की शादी करीब सात माह पूर्व हुई थी। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद हरसिद्धि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही दारोगा अनिल कुमार सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया था। पुलिस ने कमरे से शव बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.