कोटद्वार, दिसम्बर 13 -- रोटरी क्लब की शनिवार को आयोजित बैठक में आगामी 26,27 व 28 दिसम्बर को विजय गार्डन, देवी रोड में आयोजित होने वाले रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेले की तैयारियो की चर्चा की गयी । रोटरी भवन नजीबाबाद रोड में आयोजित बैठक में क्लब अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा मेले के दौरान फैंसी ड्रैस शो, रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता व सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। साथ ही खान-पान, मनोरंजन स्टाल,विभिन्न कम्पनियो के स्टाल व हैण्डी क्राफ्ट के स्टाल भी लगाये जायेगे। मौके पर अभय रावत को मेला संयोजक, अनीत चावला को मेला सलाहकार व धनेश अग्रवाल को मेला कोषाध्यक्ष बनाया गया, वहीं स्टालो की जिम्मेदारी अनीत चावला को दी गयी। इस दौरान क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...