रामगढ़, दिसम्बर 30 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष का चयन नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में होगा। इसे लेकर तमाम औपचारिकता पूर्ण कर ली गई है। जिलास्तर पर रायशुमारी बैठक होने के बाद कार्यकर्ताओं की भावनाओं से आलाकमान को अवगत करा दिया गया है। साथ ही प्रदेश स्तरीय चयन समिति का बैठक भी संपन्न हो चुका है। अब केवल घोषणा का इंतजार है, इसे लेकर संभावित दावेदार अपने-अपने पैरवीकार के समक्ष लगातार हाजिरी लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले पुराने वर्ष में ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होनी थी। लेकिन प्रदेश नेतृत्व के व्यस्तम शेड्यूल के कारण इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। अब 5 से 7 जनवरी तक नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना है। सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता के साथ युवा पर फोकस: भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष के चयन में सामाजिक, जातिगत, रा...