मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर गुरुवार को माधोपुर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर रेलवे ग्राउंड से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। अनुशासित पंक्तियों में स्वयंसेवकों ने पूरे नगर में भ्रमण कर समाज को एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।पथ संचलन सिद्धि विनायक मंदिर, माधोपुर से प्रारंभ होकर शास्त्री चौक, रेलवे स्टेशन, रिफ्यूजी कॉलोनी, दिलीप धर्मशाला, पूरबसराय, ब्रह्म स्थान, बीआरएम कॉलेज, सुभाष चौक, मंगलवार एवं दशभुजी मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुआ।समापन के बाद स्वयंसेवकों द्वारा ध्वज प्रणाम किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक जी, सह विभाग संचालक अमरनाथ केसरी जी एवं मुख्य अतिथि डॉ. उज्ज्वल दीप जी ने संबोधित किया।अशोक जी ने...