लातेहार, जनवरी 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में नव वर्ष पर पिकनिक स्पॉट सैलानियों से गुलजार हो गया। पिकनिक स्पॉट पर सैलानियो ने पिकनिक मनाते हुए खूब मौज - मस्ती की। इससे पहले मटन और मुर्गा की खरीदारी भी करते कई सैलानी दिखे गए। हालांकि नव वर्ष गुरुवार के दिन रहने के कारण मिट - मुर्गा की दुकानों पर उतनी भीड़ नही रही। सामानों को खरीदने के बाद सैलानी बेतला, केचकी संगम, मण्डल डैम, ततहा गर्म झरना,लंका कोयल नदी पिकनिक स्पॉट पर गए। उन पिकनिक स्थलों पर सैलानी विभिन्न ब्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया । ततहा गरम झरना नदी में पिकनिक के पहले कई सैलानियों ने स्नान भी किया। शाम के समय पिकनिक स्पॉट से लौटते समय लोग डीजे की धुन पर भी थिरके। नव वर्ष पर पुलिस प्रशासन के द्वारा पिकनिक स्पॉटो पर कड़ी निगरानी की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...