सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कई दिनों से क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच नए वर्ष के पहले दिन गुरुवार को सुबह से निकली धूप का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। शोहरतगढ़ के पास स्थित बानगंगा नदी बैराज पर दोपहर के समय बड़ी संख्या में युवक, युवतियां व परिवार के साथ पहुंचे पर नदी तट तक नहीं पहुंच सके। बैराज के पास गौतम वाटिका तक लोग बड़ी मुश्किल से पिकनिक मनाने पहुंच सके। पूर्व में बैराज के पास घटित घटनाओं से पुलिस प्रशासन का जबरदस्त पहरा रहा। नदी तट पर कोई भी खड़ा नहीं हो पा रहा था। बैरिकेडिंग व निगरानी से दूरदराज से भ्रमण के लिए आए तमाम लोग निराश दिखे। बैराज से थोड़ी दूर से ही लोग अच्छे धूप में इधर उधर खड़े होकर सेल्फी लेकर नव वर्ष के पल को मोबाइल में बेताब होकर सजोते रहे। बानगंगा बैराज, गौतम वाटिका पार्क, झरने की तरह पानी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.