औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- नव वर्ष के आगमन को लेकर दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय सहित आस-पास के इलाकों में खासा, उत्साह देखा जा रहा है। नव वर्ष के अवसर पर दाउदनगर क्षेत्र के पिकनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। अभी से लोग स्थल देखने जा रहे है। दाउदनगर क्षेत्र में कई ऐसे प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थल हैं, जो नव वर्ष पर लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। राष्ट्रीय उच्च पथ 139 से पूर्व शमशेर नगर गांव के पास पटना कैनाल से सटा ऐतिहासिक शमशेर खां का मकबरा नव वर्ष पर सबसे अधिक भीड़ खींचता है। यहां सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो जाता है और पूरे दिन नव वर्ष का जश्न चलता रहता है। खासकर युवा वर्ग यहां पिकनिक, फोटो खिंचवाने और आपसी मेलजोल के लिए बड़ी संख्या में पहुंचता है। दाउदनगर पटना कैनाल स्थित ईवा की मजार, सोन तट पर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.