आदित्यपुर, जनवरी 2 -- गम्हरिया। नव वर्ष पर गम्हरिया क्षेत्र का पिकनिक स्थल सैलानियों से गुलजार रहा। खरकई नदी के मनोरम स्थल पर स्थित गंजिया बराज में काफी संख्या में लोग पहुंचे। लेकिन अन्य वर्षों की तरह भीड़ कम देखी गई। पिकनिक के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हो और शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक दल-बल के साथ बराज में सक्रिय रहे। पिकनिक स्थल पर पुलिस की सक्रियता को देख हुड़दंगी किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं मचा पाए। पिकनिक स्थल के पास रफ ड्राइविंग कर रहे छह बाइक को पकड़ा गया। इस दौरान कुछ युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गए। छह बाइक को जब्त करते हुए तीन युवकों को पकड़ा गया। जिन्हें देर शाम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि रफ ड्राइविंग कर राहगीरों को प्रभावित करने वाले युवकों के खिल...