सहरसा, जनवरी 1 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। नव वर्ष 2026 के आगमन को लेकर दियारा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वहीं शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कनरिया व चिरैया थाना की पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। 31 दिसंबर की संध्या से ही पिकनिक स्थलों, नदी - तालाबों के किनारे, प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा हुड़दंग, तेज रफ्तार बाइक, शराब पीकर वाहन चलाने और असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में कनरिया थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया। कनरिया थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि नव वर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सघन छापेमारी और नियमित गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि लोग सुरक्षित और ...