लोहरदगा, दिसम्बर 31 -- लोहरदगा, संवाददाता।नववर्ष के स्वागत को लेकर लोहरदगा जिलेभर में जश्न का माहौल रहेगा। शहर के होटल, रेस्टोरेंट और निजी स्थानों पर जिलेवासी नए साल का स्वागत करेंगे। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी। जिससे जश्न और भी रंगीन बनेगा। नए साल की पूर्व संध्या पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। खाना-पीना के बाद हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। शहर के प्रमुख इलाकों के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मजिस्ट्रेटों को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। नव वर्ष के जश्न के दौरान एंटी क्राइम अभियान के साथ-साथ ड्रंक एंड ड्राइव के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.