बुलंदशहर, जनवरी 5 -- रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा जंक्शन मार्ग स्थित शारदा जैन अतिथि भवन में नव वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा. कपिल अग्रवाल, डा. नीतू गर्ग, उपेंद्र तोमर, एकता तोमर, अरुण चौक, अंजू चौक, विशाल वाधवा, मीनाक्षी वाधवा रहे। उन्होंने गीत सुनाते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों के बीच कुर्सी उठाओ, चिमटी लगाओ, पर्ची के द्वारा प्रश्नोत्तरी, कपल गेम, बच्चों के कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसमें राजीव बंसल, प्रेमप्रकाश अरोरा, तरुण बंसल, श्रुति बंसल, कपिल अग्रवाल, दीप शिखा अग्रवाल, मनीष बंसल, सीमा बंसल, अभिषेक अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...