जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने सोमवार की शाम विसर्जन घाट पर नव वर्षोत्सव 2083 का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में बनारस कथक घराने के अन्तर्राष्ट्रीय कथक कलाकार पं.रविशंकर, माता प्रसाद और ममता टंडन की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। उन्होंने कथक के पारंपरिक गीतों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। बृज भूमि मथुरा से आई डॉ.सीमा मोरवालने बृज वंदना, मां दुर्गा की स्तुति के पश्चात मयूर नृत्य एवं बृज की लट्ठ मार होली से सभी दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय नवोदित कलाकार दस वर्षीय वेद मिश्रा पुत्र पं.सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु ने तबला सोलो प्रस्त...