लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ। नव म्यूजिका के नए गीत 'शंकरा' के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अभिनेता नवीन कुमार से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और 'शंकरा' गीत को लॉन्च किया। 'शंकरा' गीत को चर्चित गायक सुधीर यदुवंशी ने अपनी आवाज दी है। सुधीर यदुवंशी फिल्म धुरंधर के चर्चित गीत 'आरी-आरी' के लिए भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनकी दमदार आवाज में तैयार 'शंकरा' गीत को लेकर संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।गीत के लॉन्च के दौरान अभिनेता नवीन कुमार ने बताया कि 'शंकरा' को दर्शकों और संगीत प्रेमियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। गीत में भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं को आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।उ...