धनबाद, मार्च 30 -- जिला कांग्रेस महामंत्री राहुल राज द्वारा रविवार को शहरपुरा स्थित इंटक कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, राज बिहारी यादव कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली निकालकर कार्यालय पहुंचे। समारोह का संचालन विदेशी सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रविंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव और योगेंद्र सिंह योगी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। राज बिहारी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी के सहयोग से सिंदरी में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। मौके पर नरेंद्र शर्मा, महेंद्र पांडेय, हरिश्चंद्र दूबे और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...