मऊ, अप्रैल 7 -- घोसी। तहसील अंतर्गत पिढवल क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री संजय कुमार मौर्य के प्रथम आगमन पर क्षेत्रीय लोगों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताते हुए उनसे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की मांग की। स्वागत करने वालों में बलवीर मौर्य, देवेंद्र मौर्य, मुकेश मौर्य, विधि चंद्र मौर्य, चंद्रबली मौर्य, विनोद मौर्य, संजय मौर्य, विनय विश्वकर्मा, हरिओम मौर्य सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...