नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में 17 हजार निरक्षरों का हुआ चयन
सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के निर्देशन में रविवार को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के दूसरे चरण की मूल्यांकन साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य वयस्क शिक्षार्थियों को साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रदान करना तथा उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। 15 वर्ष से अधिक आयु के 17,000 निरक्षरों को प्रतिभाग कराने के लिए चुना गया है। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में ऑफलाइन हुआ। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.