रांची, जनवरी 1 -- तमाड़, प्रतिनिधि। नववर्ष के अवसर पर तमाड़ प्रखंड स्थित प्राचीन कालीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था का यह नजारा तड़के तीन बजे सुबह से ही देखने को मिला, जब श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध होकर पूजा के लिए खड़े हो गए। सुबह जैसे ही मंदिर का कपाट खुला, विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर पूरी तरह भर गया और पूजा की कतार एनएच-33 तक पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने में तमाड़ प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दिन भर और देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार बना रहा और भीड़ में कोई कमी नहीं आई। इससे पूर्व मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां को भोग अर्पित किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इधर न...