कौशाम्बी, मार्च 30 -- सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरीपुर में सोमवार को नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज अध्यापक मिथिलेश सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। विद्यालय में इस वर्ष नवप्रवेश लेने वाले बच्चों का विशेष रूप से स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उन्हें तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों का सम्मान करते हुए उपहार भेंट किए गए। शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.