नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना तथा उन्हें नए शैक्षणिक वातावरण से सहज रूप से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रखर श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को एक प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से निरंतर मेहनत एवं स्वयं को बेहतर बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार एक साधारण पत्थर पर कारीगर जितनी बारीकी और मेहनत से कार्य करता है, उसी प्रकार विद्यार्थी भी अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.