इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- जसवंतनगर। ग्राम सुगंध नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार रहे। नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगा, मिठाई खिलाकर और मेडल व स्टेशनरी देकर स्वागत किया गया। यहां शिक्षक प्रेम सिंह, नरेंद्र सिंह, खालिद अंसारी, राजेश गुप्ता, मुकेश कुमार व विनय कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...