पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय घुंघचईया में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तके बाटी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को देखकर अभिभावाक अचंभित रह गए। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा शिव शंकर मौर्य रहे। गांव में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर शिक्षा का संदेश दिया गया। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं अपने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सदस्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...