पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत, संवाददाता। गांधी स्टेडियम में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नव प्रवेशित बच्चों को बैग और पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।स्कूल चलो अभियान के पहले चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस से किया, जिसका सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को जन प्रतिनिधियों मौजूदगी में दिखाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, बरखेड़ा के विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, बीएसए रोशनी सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला पंच...