चंदौली, जुलाई 28 -- सैयदराजा,हिन्दुस्तान संवाद। शासन के निर्देश पर सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्राओं के उन्मुखीकरण के लिए पांच दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य प्रो सुनील कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सीनियर छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्राओं को अगले तीन वर्षों में इस महाविद्यालय में पठन पाठन के साथ ही विभिन्न गतिविधियां, कार्यक्रम, समारोह आदि में प्रतिभाग करना है, यदि आप सभी छात्राएं पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करने के साथ ही इन सभी गतिविधियों में सम्मिलित होंगी तो निश्चित रूप से सफलता के नए आयाम क...