गुमला, मार्च 25 -- गुमला प्रतिनिधि। चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा बुधवार की नव पत्रिका स्नान के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आचार्य पं.हरि शंकर मिश्र व पं. शैलेश मिश्र के सानिध्य में विधि-विधान और विशेष मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।सुबह देवी मंदिर परिसर से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने नव पत्रिका को लेकर शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा स्थानीय वन तालाब तक पहुंची। जहां पूरे विधि-विधान से नव पत्रिका का स्नान कराया गया। इसके बाद पुनः शोभायात्रा के रूप में नव पत्रिका को मंदिर लाया गया और पूजा स्थल में स्थापित किया गया। मंदिर परिसर में देवी दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय सहित अन्य देवताओं का नेत्रदान, प्रतिष्ठा पूजन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान पूरे वातावरण में भ...